नारीबारी(प्रयागराज)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी आषूतोष टंडन 'गोपाल जी' द्धारा जिलाध्यक्षो की दूसरी सूची जारी होते ही। प्रयागराज यमुनापार से जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारतीया के नाम की घोषणा होते ही चारो तरफ खुशी व्याप्त हो गयी। चारो तरफ रात से ही सोशल मीडिया और मोबाईल द्धारा बधाईयो का तांता लग गया। इसी प्रकार मंडल नारीबारी मे मीडिया प्रभारी व निवर्तमान महामंत्री दिलीप कुमार चतुर्वेदी द्धारा बैठक करके बधाईया और शुभकामँनाए दी। निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर शुक्ला आदि पदाधिकारियो द्धारा कार्यक्रम को सम्बोधित कर शुभकामनाऐं दी। इस अवसर वीरेन्द्र सिंह,सुरेश पाल,रत्नाकर सिंह,धर्मराज पाल,महेन्द्र कुमार शुक्ला,संतोष कुमार शुक्ला,गिरीश कुमार चतुर्वेदी,सूर्यकांत शुक्ला,सुधाकर सिंह,विकास चन्द्र शुक्ल,सुभाष सिंह,दिवाकर त्रिपाठी सहित भारी सख्यां मे कार्यकर्ता मौजूद रहे सभी लोगो ने बधाई देते हुए शुभकाँमनाऐं दी।
भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष बने विभवनाथ, कार्यकर्ताओ मे जश्न