मंडल अध्यक्ष रेणुकूट ने किया जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत


 भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अजीत चौबे का जिला अध्यक्ष बनने के पश्चात प्रथम रेणुकूट मंडल आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित मंडल  अध्यक्ष प्रभाकर गिरि व उनकी टीम ने जोरदार स्वागत किया। बताते चलें कि पूर्व में जिला महामंत्री रहे अजीत चौबे को प्रदेश नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष सोनभद्र की कमान सौंपी है। इसी संदर्भ में आज डाला, रेणुकूट, म्योरपुर, बभनी आदि मंडलों में उनका जोरदार स्वागत किया गया । बताते चलें कि रेणुकूट मंडल के मुर्धवा क्षेत्र में उनके आगमन पर मंडल अध्यक्ष रेणुकूट प्रभाकर गिरी के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष व उनकी टीम का जोरदार तरीके से ढोल -नगाड़ा, फुल मिठाइयों ,के साथ उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर  मंडल अध्यक्ष के साथ, जिला उपाध्यक्ष कमलेश चौबे, पूर्व जिला महामंत्री आलोक सिंह, पूर्व जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, जिला उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, पिपरी नगर पंचायत चेयरमैन दिग्विजय सिंह ,समाजसेवी रिंकू सिंह ेक्टर संयोजक राम जयसवाल ,प्रदीप सिंह राणा, प्रदीप सिंह, पिंटू अजीत पांडे ,रामलला, ब्रह्म प्रसाद, शारदा सिंह खरवार,प्रमोद जायसवाल, दुर्गेश मिश्रा ,अभय सिंह, जयप्रकाश ,अखिलेश सिंह, शशि भूषण मल्ल आदि कार्यकर्ता व भारी संख्या में जनसमूह मौजूद था