नारीबारी से शंकरगढ तक विछाई जाऐगी पाईप लाईन
उपभोक्ताओ के खुदाई समय टूटे पाईप के सुधार की नही है व्यवस्था
नारीबारी(प्रयागराज)। नारीबारी से नगर पंचायत शंकरगढ मे पेयजल योजना के तहत ट्रीटमेंट प्लांट मेन पाईप लाईन डालने का कार्य किया जा रहा रहा है।उसमे मानक हीन कई अनियमित्ताए व लापरवाही उजागर हो रही है।उपभोक्ताओ के जगह-जगह घर के अन्दर बिछी पाईप लाईन नाली खुदाई के समय टोरी जा रही है। जिसके सुधार का कोई इंतजाम जलनिगम के पास नही है। लाईन टूटने के बाद उपभोक्ता स्यमं पाईप और सामान देकर स्यमं मरम्मत करा रहा है। यह उपभोक्ताओ के लिए बहुत ही दुखःद विषय है। इसी प्रकार पाईप लाईन टेडा-तिरछा व ऊपर नीचे गुणवत्ता बिहीन तरीके से डाला जा रहा है। जिससे शंकरगढ की सप्लाई चालू होने पर जगह-जगह लीकेज व शीघ्र डैमेज होने की आशंका दिखाई देती है। चल रहे कार्य को देखने या मौके पर लेवरो के अलावा कोई जिम्मेवार कर्मचारी अधिकारी नही मौजूद रहता और ना ही निरीक्षण करने जाता है,जिससे लेवरो द्धारा निरंतर कार्य मे लापरवाही वरती जा रही है। और स्थानीय उपभोक्ता के सामने पाईप लाईनो के टूट जाने से जल संकट पैदा हो गया है। और जगह-जगह पाईप लाईन टूटने के कारण हजारो लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। जिसे स्थानीय उपभोक्ताओ ने उच्चाधिकारियो से गुहार लगाकर समस्या निदान और मानक के हिसाब से कार्य कराए जाने की गुहार लगाई है।